आपने दीवार का नाम सुना होगा। जिससे कोई टकराता है तब टकराने वाले को ही चोट लगती है। राहुल द्रविड़(Rahul Dravid) क्रिकेट के वही दीवार थे जिससे गेंदबाज़ भी टकराकर (गेंदबाजी) करके थक जाते थे लेकिन राहुल द्रविड़ को आउट नहीं कर पाते थे।
राहुल द्रविड़ कौन है?| Who is Rahul Dravid?
राहुल द्रविड़(Rahul Dravid) को क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है.
राहुल द्रविड़(Rahul Dravid) अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी तकनीक और लंबी पारी खेलने की क्षमता के लिए जाने जाते थे।
राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाडी है और क्रिकेट खेल के इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों शामिल हैं। राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट मैच और एकदिवशीय क्रिकेट मैच दोनों में अपने शानदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया में सिक्का जमाया।
राहुल द्रविड़ का जन्म :
राहुल द्रविड़ का जन्म 11 जनवरी, 1973 को इंदौर, मध्य प्रदेश हुआ था। राहुल द्रविड़ का पालन-पोषण बैंगलोर, कर्नाटक में हुआ, जहाँ उन्हें क्रिकेट खेलने के प्रति जुनून पैदा हुआ।
राहुल द्रविड़ का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा:
राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरु के सेंट जोसेफ बॉयज़ हाई स्कूल में पढ़ाई की है। राहुल द्रविड़ बाद में सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स, बेंगलुरु से कॉमर्स में डिग्री हासिल की। राहुल द्रविड़ को सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में एमबीए की पढ़ाई के दौरान भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चुना गया था।
राहुल द्रविड़ परिवार | Rahul Dravid Family:
राहुल द्रविड़ मराठी भाषी ब्राह्मण परिवार से है।
राहुल द्रविड़ के पिता शरद द्रविड़ जैम और प्रिजर्व बनाने वाली एक कंपनी में काम करते थे। इसी कारण राहुल द्रविड़ को “जैमी” उपनाम मिला। राहुल द्रविड़ की माँ, पुष्पा द्रविड़, बैंगलोर में यूनिवर्सिटी विश्वेश्वरैया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में वास्तुकला की प्रोफेसर थीं।
राहुल द्रविड़ की शादी विजेता पेंढारकर से हुई है, राहुल द्रविड़ की पत्नी भी ब्राह्मण परिवार से आती हैं। विजेता पेंढारकर के परिवार की पृष्ठभूमि वायु सेना की है, उनके पिता वायु सेना कमांडर हैं। राहुल द्रविड़ और विजेता पेंढारकर दंपति के दो बच्चे हैं: समित द्रविड़(2005 में पैदा हुए) और अन्वय द्रविड़(2009 में पैदा हुए)।
राहुल द्रविड़ का घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर | Rahul Dravid Domestic and International Cricket Career:
द्रविड़ राहुल ने 12 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया। राहुल द्रविड़ अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 स्तरों पर कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया था। राहुल द्रविड़ ने फरवरी 1991 में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया और बाद में 1996 के विश्व कप में भारत के लिए खेले।
राहुल द्रविड़ ने 1996 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। भारतीय क्रिकेट टीम में पदार्पण के बाद राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 164 टेस्ट और 344 वनडे मैच खेले हैं।
राहुल द्रविड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के टेस्ट और वनडे मैचों में 24,177 रन बनाए।
राहुल द्रविड़ की उपलब्धियां और पुरस्कार | Rahul Dravid Achievement and Awards :
राहुल द्रविड़ की मैदान पर अनगिनत उपलब्धियां हैं।
- 2002 ICC चैंपियंस ट्रॉफी:
- राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के साथ 2002 ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।
- 2024 ICC पुरुष T20 विश्व कप:
- राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में भारतीय टीम को 2024 ICC पुरुष T20 विश्व कप में जीत दिलाई।
- विजडन क्रिकेटर्स अलमनैक 2000:
- राहुल द्रविड़ को 2000 में विजडन क्रिकेटर्स अलमनैक द्वारा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पांच क्रिकेटरों में से एक नामित किया गया था।
- प्लेयर ऑफ द ईयर 2004 पुरस्कार:
- राहुल द्रविड़ को 2004 से शुरू हुए ICC पुरस्कार समारोह में ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ के पुरस्कार मिले थे।
- टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार:
- राहुल द्रविड़ को 2004 से शुरू हुए ICC पुरस्कार समारोह में ‘टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर’ के पुरस्कार मिले थे।
- पद्म श्री पुरस्कार 2004:
- राहुल द्रविड़ को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2004 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
- पद्म भूषण पुरस्कार 2013:
- राहुल द्रविड़ को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2013 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार भारत सर्कार द्वारा दिया जाने वाला क्रमशः चौथे और तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं।
राहुल द्रविड़ का कोचिंग करियर:
राहुल द्रविड़ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एक सफल कोच बन गए।
- राहुल द्रविड़ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में क्रिकेट में भारत अंडर-19 और भारत ए टीमों के मुख्य कोच थे।
- राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में, भारतीय क्रिकेट अंडर-19 टीम 2016 में ‘अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप’ में उपविजेता रही और वर्ष 2018 में ‘अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप’ जीता था।
- राहुल द्रविड़ ने भारतीय सीनियर टीम को भी कोचिंग दी और राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ष 2024 ‘ICC पुरुष T20 विश्व कप’ सहित कई जीत दिलाई।
राहुल द्रविड़ की क्रिकेट विरासत | Rahul Dravid Lagacy:
राहुल द्रविड़ की क्रिकेट में बहुत बड़ी विरासत है। जिस तरह राहुल द्रविड़ क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है, उसी तरह राहुल द्रविड़ का कोचिंग करियर भी उतना ही सफल रहा है।
राहुल द्रविड़ खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता, और क्रिकेट खेल की कला के प्रति समर्पित है। राहुल द्रविड़ की क्रिकेट के प्रति उनके जुनून ने कई पीढ़ियों के क्रिकेटरों और प्रशंसकों को प्रेरित किया है।